छात्रवृत्ति कब आएगी 2020-21
छात्रवृत्ति कब आएगी 2020-21 नया साल पिछडे वर्ग के विद्यार्थियों के लिए खुशियों की खबर है। इस बार नए वर्ष पर अन्य पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलेगी। शासन से इसके लिए साढ़े छह करोड़ रुपये का बजट मिला है। विभाग की ओर से जिले के करीब तीन हजार छात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए तैयारी शुरू हों गयी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी में छात्रों के खाते में राशि भेज दी जाएगी। पढ़ाई के लिए ओबीसी के छात्रों को विभाग की ओर से सहायता राशि यानि प्रतिपूर्ति शुल्क के रूप में दी जाती है। कक्षा 12वीं से स्नातक एवं स्नातकोत्तर या व्यावसायिक शिक्षा के छात्र लाभान्वित होते हैं। इसके लिए इंटरमीडिएट के छात्रों को 2300 रुपये, बीएड के लिए करीब 42 हजार, स्नातक के लिए तीन हजार, स्नातकोत्तर के लिए 5300 रुपये, पालिटेक्निक के लिए करीब आठ हजार रुपये इस प्रकार की कैटेगरी के अनुसार राशि निर्धारित है। दो वर्षो से छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली थी। शासन की ओर से वर्ष, 2017-18 एवं 2018-19 के लिए छह करोड़, 66 लाख 72 हजार रुपये का बजट जारी कर दिया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी नवीन भारतीय ने बताया कि बजट मिल च...