Mahatma Gandhi Wiki In Hindi महात्मा गांधी जीवन परिचय /जीवनी
महात्मा गांधी जी के जीवन के कुछ रोचक बिंदु राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था | इनके पिता का नाम करमचंद गांधी और माता का नाम पुतलीबाई था | ब्रिटिश हुकूमत में इनके पिता पोरबंदर और राजकोट के दीवान थे। महात्मा गांधी का असली नाम मोहनदास करमचंद गांधी था और यह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। इनका विवाह 14 वर्ष की कन्या कस्तूरबा से करा दिया गया। जब मोहनदास 15 वर्ष के थे तब इनकी पहली सन्तान ने जन्म लिया लेकिन वह केवल कुछ दिन ही जीवित रही। उनके पिता करमचन्द गाँधी भी (1885) में चल बसे। सन 1920 में -- असहयोग आंदोलन [Non Co-operation Movement], सन 1930 में -- अवज्ञा आंदोलन [Civil Disobedience Movement], सन 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन गांधीजी ने समाज में फैली छुआछूत की भावना को दूर करने के लिए बहुत प्रयास किये. उन्होंने पिछड़ी जातियों को ईश्वर के नाम पर ‘हरि – जन’ नाम दिया और जीवन पर्यन्त उनके उत्थान के लिए प्रयासरत रहें. 30 जनवरी सन 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा गोली मारकर महात्मा गांधी की हत्या कर दी गयी थी. उन्हें 3 गोलियां मारी ग...