कॉलेज कब खुलेंगे -College Reopen Date 31 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला किया है।

दिल्ली में कोरोना महामारी के हालातों में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। ऐसे में अब लोगों को किसी भी हालत में घरों से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है। जिसके चलते सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को 31/10/2020  बंद रखने का निर्णय किया है। जीं हां दिल्ली के स्कूल अब 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। हालातों को देखते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने निर्देश दिए हैं कि राजधानी में सभी स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। इससे पहले 5 अक्टूबर तक दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।

ऐसे में स्कूलों को खोलकर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। जिसके चलते दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ये फैसला किया है कि राजधानी में सभी स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।


इससे पहले महाराष्ट्र के भिवंडी में कोविड-19 को लेकर प्रदेश सरकार के आदेशों का स्कूलों ने उल्लंघन किया है। नियमों का उल्लंघन करते हुए शहर के अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाई शुरू कर दी गई। इन स्कूलों में न को कोराना वायरस के नियमों का पालन हो रहा है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का। अब महानगरपालिका (मनपा) ने इन स्कूल और कॉलेजों के खिलाफ सख्त रूख अपना लिया है।

मनपा ने इन शिक्षण संस्थाओं को चेतावनी दी है। मनपा ने कहा है कि निःशुल्क पुस्तक वितरण और स्कूल पोषण आहार के अलावा अगर विद्यालयों में छात्रों को बुलाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।



कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मार्च में केंद्र सरकार ने देश में लॉकडाउन लगा दिया था इसके बाद से सभी स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए गए थे। इसके कारण निजी विद्यालयों में ज्यादातर फीस बकाया रह गई थी।


जून में नया सत्र शुरू होने के बाद बकाया फीस भी करीब-करीब जमा हो जाती है,
लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण स्कूलों को खोलने का निर्णय नहीं लिया गया है। स्कूल अगर ऐसे बंद रहे तो छात्रों द्वारा फीस जमा नहीं की जाएगी। अब फीस वसूलने के लिए शहर के कई स्कूलों ने नौंवी और दसवीं के छात्रों को पिछले 14 से बुलाकर पढ़ाई शुरू कर दी है।



इन राज्‍यों में 31 अक्‍टूबर तक स्‍कूल बंद

राजधानी दिल्‍ली के सभी स्‍कूल 31/10/2020  तक बंद रहेंगे। इसके अलावा महाराष्‍ट्र, छत्‍तीसगढ़, असम, तमिलनाडु, ओडिशा, आंध्र प्रदेश ने भी तब तक स्‍कूल बंद रखने का फैसला किया है। इनमें से कई राज्‍यों में कोरोना संक्रमण की दर अब भी चिंताजनक है, इसलिए स्‍कूल खोलकर वह बेवजह मुसीबत नहीं मोल लेना चाहते। कई राज्‍यों ने पैरेंट्स और स्‍कूलों से फीडबैक भी लिया, जिसमें यही निकला कि स्‍कूल फिलहाल बंद रखे जाने चाहिए।

                 Thank You.. 😊

Comments

Popular posts from this blog

BTEUP Civil Engineering 5th Semester Syllabus Pdf Download -Careerzone123

ELECTRICAL ENGINEERING 5th Semester BTE UP Latest Syllabus

BTE Civil Engineering 3rd Semester Syllabus Download PDF