Mahatma Gandhi Wiki In Hindi महात्मा गांधी जीवन परिचय /जीवनी
महात्मा गांधी जी के जीवन के कुछ रोचक बिंदु
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था | इनके पिता का नाम करमचंद गांधी और माता का नाम पुतलीबाई था | ब्रिटिश हुकूमत में इनके पिता पोरबंदर और राजकोट के दीवान थे। महात्मा गांधी का असली नाम मोहनदास करमचंद गांधी था और यह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।
इनका विवाह 14 वर्ष की कन्या कस्तूरबा से करा दिया गया। जब मोहनदास 15 वर्ष के थे तब इनकी पहली सन्तान ने जन्म लिया लेकिन वह केवल कुछ दिन ही जीवित रही।
उनके पिता करमचन्द गाँधी भी (1885) में चल बसे।
सन 1920 में -- असहयोग आंदोलन [Non Co-operation Movement],
सन 1930 में -- अवज्ञा आंदोलन [Civil Disobedience Movement],
सन 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन
गांधीजी ने समाज में फैली छुआछूत की भावना को दूर करने के लिए बहुत प्रयास किये. उन्होंने पिछड़ी जातियों को ईश्वर के नाम पर ‘हरि – जन’ नाम दिया और जीवन पर्यन्त उनके उत्थान के लिए प्रयासरत रहें.
30 जनवरी सन 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा गोली मारकर महात्मा गांधी की हत्या कर दी गयी थी. उन्हें 3 गोलियां मारी गयी थी और उनके मुँह से निकले अंतिम शब्द थे -: ‘हे राम’. उनकी मृत्यु के बाद दिल्ली में राज घाट पर उनका समाधी स्थल बनाया गया हैं.
महात्मा गांधी को भारत के राष्ट्रपिता का ख़िताब भारत सरकार ने नहीं दिया, अपितु एक बार सुभाषचंद्र बोस ने उन्हें राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किया था.
गांधी जी के अनमोल विचार--👇👇
1-विश्वास करना एक गुण है, अविश्वास दुर्बलता कि जननी है।
2-अपने प्रयोजन में द्रढ विश्वास रखने वाला एक सूक्ष्म शरीर इतिहास के रुख को बदल सकता है।
3-शांति का कोई रास्ता नहीं है, केवल शांति है।
4-विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए. जब विश्वास अँधा हो जाता है तो मर जाता है।
5-मौन सबसे सशक्त भाषण है, धीरे-धीरे दुनिया आपको सुनेगी।
6-क्रोध और असहिष्णुता सही समझ के दुश्मन हैं।
7-यद्यपि आप अल्पमत में हों, पर सच तो सच है।
8-मेरा जीवन मेरा सन्देश है
आपको उपर्युक्त जानकारी अच्छी लगी हो तो हमें अपना एक प्यारा सा कमेंट जरूर करें... 👍
दोस्तों हमारे यूट्यूब चैनल पर पॉलिटेक्निक, आईटीआई और मोटिवेशनल से लेकर वीडियो आते हैं तो कृपया हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें..👍
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe जरूर करें--Kaushik Ji Technical



Nice video
ReplyDeleteGood information sir
ReplyDeleteKoi galat nhi h
ReplyDeleteThanks sir
ReplyDeleteNice video
ReplyDelete