भारत के प्रमुख राष्ट्रीय प्रतीक (National Symbols of India)
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे Blog में आज हम आपको बताएंगे --भारत के प्रमुख राष्ट्रीय प्रतीक (National Symbols of India)
विभिन्न राष्ट्रीय प्रतीक जैसे ध्वज, गान, गीत, पशु, पक्षी, जलीय जीव, फल, फूल, नदी आदि तथा उनके बारे में आपको इस लेख में सामान्य जानकारी उपलब्ध करायी गई है। जोकि आपको अपने देश से जोड़ने का काम करेगी और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षायों में भी यह आपके लिए लाभदायक साबित होगी।
राष्ट्रीय ध्वज ( National Flag )
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में समान अनुपात में तीन क्षैतिज पट्टियां हैं, गहरा केसरिया रंग सबसे ऊपर, सफ़ेद बीच में और हरा रंग सबसे नीचे है। ध्वज की लम्बाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 होता है।
इसके चक्र में 24 तीलियाँ हैं।
भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का का प्रारूप 22 जुलाई 1947 को अपनाया और 14 अगस्त 1947 को प्रस्तुत किया गया।
राष्ट्रीय गान ( National Anthem )
नोबेल पुरस्कार विजेता कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर के “जन गण मन”की रचना की
भारत में राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी, 1950 को अपनाया
राष्ट्रीय गीत ( National Song )
श्री बंकिमचन्द्र चटर्जी द्वारा 1882 में लिखित उपन्यास आनंदमठ से ली गया है ||
24 जनवरी, 1950 में राष्ट्रीय गीत का दर्जा प्रदान किया गया
राजकीय प्रतीक ( National Symbol )
भारत का राजचिह्न सारनाथ स्थित सम्राट अशोक के सिंह स्तम्भ की अनुकृति है, जो सारनाथ के संग्रहालय में सुरक्षित है।
एक हाथी, चौकड़ी भरता एक घोड़ा, एक सांड तथा एक सिंह की उभरी हुई मूर्तियाँ हैं, इसके बीच-बीच में चक्र बने हुए हैं।
राष्ट्रीय पंचांग ( National Calender )
राष्ट्रीय कैलेन्डर शक संवत पर आधारित है, 78 ई. में प्रारम्भ हुए शक संवत् का प्रथम माह चैत्र होता है।
राष्ट्रीय पक्षी ( National Bird )
भारत का राष्ट्रीय पक्षी ‘मोर’ है
नर मोर, मादा मोर से अधिक सुन्दर होता है। नर मोर की गर्दन का पृष्ठ भाग गहरे नीले रंग का होता है जबकि पीछे की ओर लगभग 200 लम्बे पंखों का गुच्छा होता है
मोर को “पुनरुत्थान” का प्रतीक माना गया है।
राष्ट्रीय पशु ( National Animal )
भारत का राष्ट्रीय पशु राजसी बाघ है||
भारत में पायी जाने वाली बाघ की प्रजाति को ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ के नाम से जाना जाता है।
पड़ोसी देशों जैसे नेपाल, भूटान और बांग्लादेश में भी पाया जाता है।
राष्ट्रीय वृक्ष राष्ट्रीय वृक्ष ( National Tree )
भारत का राष्ट्रीय वृक्ष बरगद है || इसको 'वट'के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह कभी नष्ट नहीं होता है।
भारतीय विवाहिताएं अपने सुखद एवं लम्बे वैवाहिक जीवन के लिए बरगद की पूजा करती हैं।
इस वृक्ष से प्राप्त होने वाले लेटेक्स एवं छाल में औषधीय गुण भी पाये जाते हैं।
राष्ट्रीय पुष्प ( National Flower )
कमल भारत का राष्ट्रीय पुष्प है। यह हल्का गुलाबी रंग का होता है।
इसे भारतीय धर्म, कला एवं संस्कृति के हर भाग में देखा जा सकता है। कमल दैवीयता, धनधान्यता, ज्ञान एवं प्रकाश का प्रतीक भी है।
आदिकाल से कमल भारतीय संस्कृति का मांगलिक प्रतीक रहा है।
राष्ट्रीय फल ( National Fruit )
आम उष्ण कटिबन्धीय हिस्से का सबसे अधिक महत्वपूर्ण और व्यापक रूप से उगाया जाने वाला फल है। आमों की 100 से अधिक किस्में पाई जाती हैं।
स्वाद से परिपूर्ण होने के कारण इसे फलों का राजा भी कहा जाता है।
राष्ट्रीय नदी ( National River )
गंगा भारत लम्बी नदी है जो पर्वतों, घाटियों और मैदानों में 2510 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
यह लगभग 1,000,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हिस्सा है।
गंगा नदी को हिन्दू समुदाय में पृथ्वी की सबसे अधिक पवित्र नदी माना जाता है।







Kaushik ji technical
ReplyDeleteImportant blog... 🙏🙏
ReplyDeleteThanks a lot sir
ReplyDeleteSir aap blog bahut hi aasan bhasa me likhte ho... bahut acchi tarah smj me aata h... 👍👍
ReplyDeleteNice information
ReplyDeleteThank you a lot of information
ReplyDeleteThanku sir
ReplyDelete1 No... 👌👌
ReplyDeleteGood
ReplyDelete