ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जीवन परिचय A P J Abdul Kalam Biography in Hindi
डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम भारतीय वैज्ञानिक थे और भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। उन्होंने देश के कुछ सबसे महत्वपूर्ण संगठनों जैसे -डीआरडीओ और इसरो में कार्य किया
इसी कारण उन्हें ‘मिसाइल मैन’ भी कहा जाता है।
उन्हें भारत रत्न सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
इन्हे मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जाना जाता है ||
अवुल पकिर जैनुलअबिदीन अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक मुसलमान परिवार मैं हुआ। उनके पिता का नाम जैनुलअबिदीन था और उनकी माता का नाम अशिअम्मा था। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थे इसलिए उन्हें छोटी उम्र से ही काम करना पड़ा। अपने पिता की आर्थिक मदद के लिए
बालक कलाम स्कूल के बाद समाचार पत्र वितरण का कार्य करते थे। अपने स्कूल के दिनों में कलाम पढाई-लिखाई में सामान्य थे पर नयी चीज़ सीखने के लिए हमेशा तत्पर और तैयार रहते थे। उनके अन्दर सीखने की भूख थी और वो पढाई पर घंटो ध्यान देते थे। उन्होंने अपनी स्कूल की पढाई रामनाथपुरम स्च्वार्त्ज़ मैट्रिकुलेशन स्कूल से पूरी की और उसके बाद तिरूचिरापल्ली के सेंट जोसेफ्स कॉलेज में दाखिला लिया, जहाँ से उन्होंने सन 1954 में भौतिक विज्ञान में स्नातक किया।
1963-64 के दौरान उन्होंने अमेरिका के अन्तरिक्ष संगठन नासा की भी यात्रा की। परमाणु वैज्ञानिक राजा रमन्ना, जिनके देख-रेख में भारत ने पहला परमाणु परिक्षण किया, ने कलाम को वर्ष 1974 में पोखरण में परमाणु परिक्षण देखने के लिए भी बुलाया था।
सरकार ने उन्हें वर्ष 2002 में राष्ट्रपति पद का उमीदवार बनाया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी लक्ष्मी सहगल को भारी अंतर से पराजित किया और 25 जुलाई 2002 को भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लिया।
पुरस्कार और सम्मान
देश और समाज के लिए किये गए उनके कार्यों के लिए, डॉ कलाम को अनेकों पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
लगभग 40 विश्वविद्यालयों ने उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी और भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण और भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से अलंकृत किया।
27 जुलाई 2015 को भारतीय प्रबंधन संस्थान, शिल्लोंग, में अध्यापन कार्य के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद करोड़ों लोगों के प्रिय और चहेते डॉ अब्दुल कलाम परलोक सिधार गए।
Motivational Quito -
1- सपने वह नहीं जो आप नींद में देखते हो सपने वो होते है जो आपको नींद आने ही ना दें ||
2-एक अच्छी पुस्तक हज़ार दोस्तों के बराबर होती है जबकि एक अच्छा दोस्त एक लाइब्रेरी (पुस्तकालय) के बराबर होता है
3-देश का सबसे अच्छा दिमाग, क्लास रूम की आखरी बेंचो पर मिल सकता है।
4-किसकी को हराना बहुत आसान है लेकिन किसी को जितना बहुत मुश्किल है।
5-महान सपने देखने वालो के महान सपने हमेशा पुरे होते है।
उपर्युक्त जानकारी में कोई त्रुटि हुई हो तो हमें कमेंट जरूर करें...🙏
अधिक जानकारी के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe कर सकते है --Kaushik Ji Technical




Nice sir
ReplyDeleteVery nice brother
ReplyDeleteGood
ReplyDeleteNice information
ReplyDeleteGood
ReplyDeleteGood information
ReplyDeleteNice... 🙏🙏
ReplyDeleteSuper information
ReplyDelete