परीक्षा छूटने पर एकेटीयू देगा दोबारा मौका, प्रवेश पत्र जारी
AKTU : परीक्षा छूटने पर एकेटीयू देगा दोबारा मौका, प्रवेश पत्र जारी
एकेटीयू प्रशासन ने छात्रों को राहत दी है। कोविड-19 व अन्य किसी कारण से यदि कोई छात्र सम सेमेस्टर परीक्षा नहीं दे पता है तो विश्वविद्यालय उसे दूसरा मौका उपलब्ध कराएगा। इसे लेकर एकेटीयू की ओर से सभी कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संस्थानों से कहा गया है
कि वह जानकारी छात्रों को पहुंचा दें ताकि वह बीमारी की हालत में परीक्षा देने न आएं। वहीं, सम सेमेस्टर परीक्षाओं के प्रवेश पत्र एकेटीयू ने सोमवार को जारी कर दिए। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि विद्या परिषद में निर्णय लिया गया था कि बीटेक समेत अन्य विषयों का अंतिम वर्ष का छात्र यदि कोविड-19 संक्रमण या किसी अन्य कारण से परीक्षा में शामिल नहीं हो पाता है तो उसे दोबारा मौका मिलेगा। एकेटीयू अंतिम वर्ष के छात्रों की सम सेमेस्टर परीक्षाएं 8 सितम्बर से शुरू हो रही हैं।
एकेटीयू की ओर से अंतिम वर्ष के छात्रों के प्रवेश पत्र सोमवार को जारी कर दिए गए। प्रवेश पत्र पहले छात्रों के संस्थान भेजे जाएंगे। संस्थान प्रवेश पत्र को सत्यापित करने के बाद उसे छात्र की लॉगिन में भेज देंगे। जहां से वह अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेगा।
उपरोक्त जानकारी यदि आपको अच्छी लगी हो तो
अपना एक प्यारा सा कमेंट अवश्य करें. 👍👍
ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें--Kaushik Ji Technical


Good information sir thanks
ReplyDeleteSuper information sir
ReplyDeleteGood information
ReplyDeleteNice
ReplyDelete